फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Apple will open factory in IMT Manesar Lithium-ion batteries will be made

आठ हजार को मिलेगा रोजगार: आईएमटी मानेसर में खुलेगी 180 एकड़ में एप्पल की फैक्टरी, बनाई जाएगी लिथियम-आयन बैटरी

Tue, 05 Dec 2023 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 10:55 PM IST
सार

एप्पल कंपनी की ओर से मानेसर में किए जाने वाले इस निवेश के बाद औद्योगिक संगठनों ने खुशी जताई है। गुड़गांव उद्योग संगठन के प्रधान प्रवीण यादव का कहना है कि इससे जहां लोगों में रोजगार होगा उसके साथी छोटे वेंडर को काम का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Apple will open factory in IMT Manesar Lithium-ion batteries will be made
एपल - फोटो : Social media

विस्तार

मानेसर में अब एप्पल मोबाइल की बैटरी बनाई जाएगी। यह कारखाना मानेसर में करीब 180 एकड़ में बनाया जाएगा। इस बात की पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर किया है। उन्होंने लिखा है कि एप्पल के आईफोन के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी टीडीके हरियाणा में इसकी लिथियम-आयन बैटरी बनाने का कारखाना लगाएगी। इसके लिए जापान की कंपनी चरणबद्ध तरीके से छह से सात हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 

विज्ञापन

एप्पल कंपनी की ओर से मानेसर में किए जाने वाले इस निवेश के बाद औद्योगिक संगठनों ने खुशी जताई है। गुड़गांव उद्योग संगठन के प्रधान प्रवीण यादव का कहना है कि इससे जहां लोगों में रोजगार होगा उसके साथी छोटे वेंडर को काम का मौका मिलेगा। आईएमटी औद्योगिक संगठन मानेसर के पदाधिकारी मनोज त्यागी का कहना है कि इससे क्षेत्र का भी विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दे कि इस कारखाने में लिथियम-आयन की बैटरी बनेगी। पूर्ण क्षमता से संचालित होने पर गुरुग्राम के मानेसर में लगने वाली कंपनी में आठ हजार लोगों का रोजगार भी सृजित हो सकेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि एप्पल को बैटरी आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी टीडीके मानेसर में 180 एकड़ क्षेत्रफल में कारखाना स्थापित कर रही है। यहां भारत में बनने वाले आईफोन में लगने वालीं बैटरियां बनाई जाएंगी। हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी और घरेलू मूल्यवर्धन में वृद्धि होगी। लिथियम-आयन बैटरी के स्थानीय उत्पादन से एप्पल के उत्पादों में स्थानीय मूल्यवर्धन बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed