फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   antibody checkup will be in 650 rupees in private hospital

एंटीजन की 250 और एंटीबॉडीज की 650 रुपये में होगी जांच

Mon, 24 Aug 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
antibody checkup will be in 650 rupees in private hospital
गुरुग्राम। लोक निर्माण विश्राम गृह में सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने निजी अस्पतालों और लैब संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार के दिशानिर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि निजी अस्पताल और लैब 250 रुपये में एंटीजन और 650 रुपये में एंटीबॉडीज जांच कर सकेंगे। साथ ही जांच के लिए ज्यादा शुल्क लिए जाने पर अस्पताल और लैब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों के साथ ही अब नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर (एनएबीएच) से संबद्ध अस्पताल और नेशनल एडिशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) से संबद्ध लैब भी एंटीबॉडीज एवं एंटीजन जांच कर सकेंगे। इसके लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। सीएमओ ने कोविड-19 जांच के लिए सरकार द्वारा निर्धारित फीस लिए जाने को लेकर अस्पताल संचालकों को दोबारा दिशानिर्देश दिया। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने निजी अस्पतालों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि अस्पतालों में कोविड-19 के लिए निर्धारित बेड की संख्या को समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट करते रहें ताकि स्वास्थ्य विभाग के पास कोविड-19 से संबंधित सभी अपडेट उपलब्ध रहें। मालूम हो कि निजी अस्पतालों में एंटीजन व एंटीबॉडी जांच के लिए काफी पहले से ही तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed