फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anti smog guns will be installed in dusty areas

Gurugram News: धूल वाले इलाके में लगेंगी एंटी स्मॉग गन

Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anti smog guns will be installed in dusty areas
एसडीएम, एसएचओ रोकेंगे पटाखों की बिक्री, धूल वाले इलाके में लगेंगी एंटी स्मॉग गन
विज्ञापन

मुख्य सड़कों के किनारे पेड़ पौधों पर नियमित रूप से पानी के छिड़काव के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एनसीआर में ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू होने के साथ ही प्रशासन सख्ती के मूड है। शुक्रवार दोपहर जिला उपायुक्त ने इसके लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई। सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शक्तियां देते हुए सख्ती से प्रदूषण रोकने के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाॅल में आयोजित बैठक में मुख्य सड़कों के किनारे पेड़ पौधों पर नियमित रूप से पानी के छिड़काव के आदेश दिए। ज्यादा धूल वाले स्थानों की पहचान कर वहां एंटी स्माॅग गन लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पटाखों की बिक्री और इनके इस्तेमाल पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी जोन के एसडीएम और संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस पटाखों की अवैध बिक्री और इस्तेमाल का प्रतिबंधित करें। उद्योगों या रिहायशी क्षेत्र में डीजी सेट यानी डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाएं।
विज्ञापन

इसके तहत एचएसआईआईडीसी व बिजली निगम के अधिकारी सख्ती से इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए फील्ड में उतरेंगे। हर दिन प्रदूषण नियंत्रण संबंधी कार्यों की एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में भिजवानी होगी। डीएचबीवीएन के अधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम पांच रिहायशी सोसाइटियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उनके कार्यालय को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी निकाय के अधिकारी अपने पास उपलब्ध फायर टेंडर्स, एंटी स्माॅग गन समेत प्रदूषण नियंत्रण संबंधी संसाधनों की सूची उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही प्रत्येक जोन का रूट प्लान भी उपलब्ध करवाने के निर्देश जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने अग्निशमन एवं आपात सेवाएं विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुल क्षमता की 50 प्रतिशत फायर टेंडर्स को सड़कों किनारे पेड़ों पर पानी के छिड़काव कार्य में लगाया जाए।
----
लोगों ने कूड़ा जलाया तो क्षेत्राधिकारी होगा जिम्मेदार
कूड़ा जलाने के मामलों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए चालान काटे जाएंगे। उपायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्र यानी नगर निगम गुरुग्राम, नगर निगम मानेसर, नगर परिषद सोहना, नगर परिषद पटौदी-मंडी व नगर पालिका फर्रुखनगर में निर्देश सख्ती से लागू करें। कूड़ा जलाने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--
अब किसी जगह नहीं होगा निर्माण
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग के अधिकारियों से कहा कि तीसरे चरण के दौरान किसी भी स्थान पर निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। चेतावनी के बाद भी यदि कोई निर्माण कार्य नहीं रोकता तो सील कर उचित कार्रवाई की जाए। बैठक में ग्रैप के तीसरे चरण के हिसाब से विभागीय एक्शन की विस्तार से जानकारी दी गई।

जिले में 42 सरकारी विभागों के कार्यालयों को अपने यहां इस कार्य के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करके उसकी सूचना हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के पास भेजनी है। इस मौके पर सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, मंडल वन अधिकारी राजीव तेजयान, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, एडिशनल लेबर कमिश्नर (एनसीआर) कुशल कटारिया, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव व पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल, सीटीएम दर्शन यादव और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed