फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anti-rabies vaccine given to dogs in Sector-21

Gurugram News: सेक्टर-21 में कुत्तों को लगाया एंटी रैबीज का टीका

Sun, 07 Sep 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Anti-rabies vaccine given to dogs in Sector-21
गुरुग्राम। शहर में लगातार कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रविवार को सेक्टर-21 में कुत्तों के लिए एंटी रेबीज वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में 60 लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया गया। आरडब्ल्यूए सदस्यों ने बताया कि सेक्टर में लगभग 300 लावारिस कुत्ते हैं। यहां कुत्तों के काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में छोटे बच्चे के कुत्ते काटने की घटना हुई है। यहां तक कि निगम कर्मी भी कुत्तों द्वारा काटे जाने के शिकार हो चुके हैं। नगर निगम का कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी का ठेका खत्म हो चुका है। हालांकि, निगम ने नए ठेके के लिए टेंडर जारी किया है मगर इसमें अभी तीन-चार महीने का समय और लगेगा। ऐसे में शून्य की स्थिति थी तब एनिमल वेलफेयर डॉक्टर्स फोरम सामने आया और उनकी मदद से टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सका है। इस दौरान एनिमल वेलफेयर डाॅक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. एसपी गौतम, उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. नीतू, डॉ. पूजा, डॉ. वर्षिनी और सुरेश कुमार आदि पशु चिकित्सकों ने इस टीकाकरण कैंप में भागीदारी निभाई। वहीं, आरडब्ल्यूए की ओर से अध्यक्ष प्रकाश लांबा और महासचिव केएल शर्मा,वीरेंद्र कुमार यादव, गुलशन यादव और अरुण भाटिया ने आरडब्ल्यूए की टीम की ओर से अभियान में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed