फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anti-human trafficking and missing children awareness campaign to run throughout August.

Gurugram News: अगस्तभर चलेगा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व मिसिंग चिल्ड्रेन जागरूकता अभियान

Thu, 23 Jul 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Anti-human trafficking and missing children awareness campaign to run throughout August.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) नूंह अगस्त माह में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं मिसिंग चिल्ड्रेन अवेयरनेस मंथ के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं डीएलएसए सचिव नेहा गुप्ता के निर्देशानुसार जिलेभर में तिथि-वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य नालसा की बच्चों के लिए बाल-मित्र विधिक सेवाएं योजना-2024 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम, गुमशुदा बच्चों की पहचान, बाल अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, पंचायत घरों और सार्वजनिक स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, शपथ ग्रहण और संवाद कार्यक्रम होंगे। लोगों से अपील की गई है कि बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी या किसी बच्चे के गुम होने की सूचना तुरंत पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed