{"_id":"610ec8a18ebc3e7ae71d94e7","slug":"anti-coronavirus-vaccination-will-be-closed-at-government-centers-today-gurgaon-news-noi598032129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शासकीय केंद्रों पर बंद रहेगा कोरोनारोधी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शासकीय केंद्रों पर बंद रहेगा कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में रविवार को शासकीय केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण की प्रक्रिया स्थगित रहेगी लेकिन निजी केंद्रों पर पहले की तरह टीकाकरण जारी रहेगा। इस बारे में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने शनिवार को जानकारी दी। वहीं, शनिवार को जिले में 22010 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया, जिसमें से 13451 लोगों को शासकीय केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वहीं, निजी केंद्रों पर 8559 लोगों को टीका लगाया गया।
शनिवार को जिले में 11895 लोगों को टीके की पहली व 10115 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इसी के साथ अब कुल लाभार्थियों की संख्या 19 लाख 35 हजार 370 तक पहुंच गई है। शनिवार को 100 लोगों को स्पुतनिक की पहली व 50 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 59 लोगों को टीका लगाया गया जबकि विदेश जाने वाले 45 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले की आबादी लगभग 28-30 लाख आंकी गई है और इसी को लक्ष्य मानकर प्रशासन टीकाकरण कर रहा है, जिस हिसाब से अभी कम से कम 11 लाख लोगों को पहली डोज का टीकाकरण किया जाएगा जबकि करीब 25 लाख लोगों को दूसरी डोज दी जाएगी।
सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक पर अव्यवस्था
अभी जिले में सिर्फ सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक पर ही स्पुतनिक वैक्सीन लगाई जा रही है और यहां लगभग रोजाना ही अव्यवस्था का आलम रहता है। स्थिति यह है कि वैक्सीन के लिए टोकन तो दे दिया जाता है लेकिन टीकाकरण नहीं किया जाता। घंटों तक कतार में खड़े लोगों को जब पता चलता है कि टीका नहीं लगाया जाएगा तो लोग हंगामा करने पर उतारू हो जाते हैं। इसके लिए लोग सीधे तौर पर टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हैं। लोगों का कहना है कि टीका लगाने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी तो कई बार अपने कक्ष से ही गायब हो जाती हैं।