फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ansal Company to Pay 10.80% Interest Until Possession is Handed Over: HRERA

पजेशन न देने तक अंसल कंपनी देगी 10.80 प्रतिशत का ब्याज : हरेरा

Sun, 10 May 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ansal Company to Pay 10.80% Interest Until Possession is Handed Over: HRERA
2013 में किया था शिकायतकर्ता ने फ्लैट बुक, 2017 में मिलना था पजेशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नौ साल की देरी से भी फ्लैट का पजेशन न देने पर अंसल कंपनी 10.80 प्रतिशत की दर से खरीदार को ब्याज देगी। यह आदेश हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) गुरुग्राम के चेयरमैन अरुण शर्मा ने दिया है।
नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी निवासी बलबीर सिंह ने प्राधिकरण में दायर की याचिका में बताया कि उन्होंने 2013 में सेक्टर-103 में अंसल की तरफ से विकसित की जा रही अंसल एस्टेला सोसाइटी में एक फ्लैट बुक किया था। कंपनी से इसको लेकर 23 मई 2013 में 64.67 लाख रुपये में करार हुआ था। कंपनी की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि 36 महीने में फ्लैट का पजेशन दे दिया जाएगा। यानी की फ्लैट खरीदार को 2017 में फ्लैट का पजेशन मिल जाना चाहिए था लेकिन उन्हें पजेशन नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कंपनी की तरफ से प्राधिकरण में बताया गया कि उन्होंने मिट्टी की खुदाई की अनुमति संबंधित विभाग से ले ली थी। हाई कोर्ट के आदेश की अनुपालना के चलते वह वहां से जमीन से पानी नहीं हटा सकते थे। इसके लिए परियोजना का पूरा होने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अंसल कंपनी को आदेश दिया है कि वह फ्लैट खरीदार को 23 दिसंबर 2016 से पजेशन देने तक 10.80 प्रतिशत की दर से ब्याज देंगे। कंपनी को संबंधित विभाग से ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट मिलने के दो महीने के अंदर ही खरीदार को पजेशन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed