फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Another opportunity for admission to ITI

Gurugram News: आईटीआई में दाखिले का एक और मौका

Mon, 12 Oct 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Another opportunity for admission to ITI
सेक्टर 14 स्थित राजकीय मॉडल आईटीई। फाइल फोटो
महानिदेशालय ने रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू की
विज्ञापन

नंबर गेम - 15 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तकनीकी शिक्षा के जरिये रोजगार और स्वरोजगार की राह तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों को विभाग ने एक और अंतिम अवसर दिया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण महानिदेशालय ने रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2026 तक बढ़ा दी है।
सोहना आईटीआई में 140 सीटें खाली
पहले तीन चरणों की काउंसलिंग और संस्थान स्तर पर ओपन दाखिले के बाद भी जिले के अलग-अलग आईटीआई में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। सोहना आईटीआई में कुल 456 सीटें हैं, जिनमें से 140 सीटें अभी भी रिक्त हैं। इसी तरह जिले के अन्य सरकारी व निजी संस्थानों में भी कई तकनीकी ट्रेडों में सीटें खाली पड़ी हैं। महानिदेशालय ने इन सीटों को भरने के लिए ही दोबारा पोर्टल खोला है।
विज्ञापन

रोजगारपरक कोर्सेज में प्रवेश का सुनहरा मौका
आईटीआई के अधिकारियों के अनुसार, यह युवाओं के लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा और वेल्डर जैसे रोजगारपरक कोर्सेज में दाखिला लेकर कौशल सीखने का बेहतरीन मौका है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे संस्थानों में जाकर या आधिकारिक दाखिला पोर्टल पर उपलब्ध ट्रेडों और रिक्त सीटों की पूरी जानकारी लें और समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 15 अक्तूबर के बाद किसी भी फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
ट्रेड सीटें खाली सीटें
मशीनिस्ट एनसीवीटी 32 18
मशीनिस्ट एनसीवीटी पेड 8 8
प्लंबर ड्यूल एससीवीटी 19 7
प्लंबर ड्यूल एससीवीटी पेड 5 5
रेफ्रीजिरेशन एंड एयर कंडीशनिंग एनसीवीटी 19 0
रेफ्रीजिरेशन एंड एयर कंडीशनिंग एनसीवीटी पेड 5 5
सोलर टेक्नीशियन एससीवीटी 16 0
सोलर टेक्नीशियन एससीवीटी पेड 4 4
स्टेनोग्राफर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट एससीवीटी 19 8
स्टेनोग्राफर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट इंग्लिश पेड 5 5
स्टेनोग्राफर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट हिन्दी एनसीवीटी 19 8
स्टेनोग्राफर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट हिन्दी एनसीवीटी पेड 5 2
वेल्डर एनसीवीटी 64 38
वेल्डर एनसीवीटी पेड 16 16
नोट : ये सोहना आईटीआई में कुछ ट्रेडों में खाली सीटों की जानकारी है

--------------------
दाखिले की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा हासिल करने का एक और अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी रिक्त सीटों की जानकारी लेकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें। - रविंदर, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, सेक्टर-14 गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed