फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anger among people due to forest department's action

वन विभाग की कार्रवाई से लोगों में रोष

Sun, 22 Aug 2021 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Anger among people due to forest department's action
सोहना। सोहना में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर लोगों में विरोध बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब अवैध निर्माण हो रहा था तब कार्रवाई क्यों नहीं की गई। निर्माण की शुुरुआत में तो किसी ने कुछ नहीं कहा आखिर अब अचानक से सारे निर्माण अवैध कैसे हो गए। इसी को लेकर सोहना के लोग सोमवार को बैठक करेंगे और वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आगे की रणनीति बनाएंगे। सोहना के प्रमुख समाजसेवी महेश खटाना ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वमान्य हैं जिसमें विभाग व सरकार का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग ने भूमि लेते वक्त मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं किया था। उस वक्त काफी संख्या में मकान निर्मित थे। विभाग ने समस्त भूमि को वन क्षेत्र घोषित कर दिया था। समाजसेवी महेश ने कहा है कि जल्द ही कस्बे को उजड़ने से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पीएलपीए के खिलाफ जनहित याचिका दायर की जाएगी। इसके लिए दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने पीड़ित लोगों से सहयोग करने को कहा है। इनके अलावा अलग-अलग लोग अपने-अपने स्तर से राजनीतिक दलों से भी मुलाकात कर रहे हैं तो वहीं लोग संभावित कार्रवाई के बाद पुनर्वास के बारे में भी राजनैतिक लोगों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed