{"_id":"6acf6be9b22da4c299018184","slug":"ambedkar-park-dispute-resolved-construction-work-resumes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104207-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंबेडकर पार्क विवाद सुलझा, निर्माण कार्य फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंबेडकर पार्क विवाद सुलझा, निर्माण कार्य फिर शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। खंड के गांव मुशेदपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क के निर्माण का विवाद उपमंडल अधिकारी दिनेश लुहाच ने सुलझा दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर गतिरोध दूर कर पार्क का काम दोबारा शुरू कराया। विधायक बिमला चौधरी के डी-प्लान फंड से 15 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसी बजट से पार्क का निर्माण शुरू हुआ था। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने राजनीतिक विरोध व निजी स्वार्थ के कारण काम रुकवा दिया था।
पटौदी एसडीएम दिनेश लुहाच ने मुशेदपुर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने जनहित के कार्यों में बाधा बर्दाश्त न करने की बात स्पष्ट की। आपसी सहमति के बाद निर्माण कार्य तुरंत चालू करवा दिया गया। अधिकांश ग्रामीणों ने पार्क को बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर सरपंच प्रीति यादव, पूर्व सरपंच राजपाल, पूर्व पंच लालसिंह, समाजसेवी बसंत कुमार, राहुल यादव, कुलदीप लंबरदार, सुरेंद्र पंच, लोकेश पंच, चंद्रकांता पंच, सीमा पंच, मनोज पंच, पूर्व सरपंच सुधीर सहित काफी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।