फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   amar ujala satta ka sangram gurugram discussed with local leaders

Satta Ka Sangram: गुरुग्राम में भाजपा नेता बोले- विकास हुआ है, विपक्ष ने मांग लिया हिसाब, जानें किसने क्या कहा

Sat, 18 May 2024 11:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 May 2024 11:06 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज हरियाणा के गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में रहा। जहां शाम को नेताओं से चुनाव पर चर्चा की। 

विज्ञापन
amar ujala satta ka sangram gurugram discussed with local leaders
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को हरियाणा में रहा। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। दोपहर में युवाओं से चर्चा की और उसके बाद शाम को नेताओं से चर्चा की। गुरुग्राम में कितना विकास और कितना बदलाव हुआ।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान भाजपा नेता से सबसे पहले सवाल पूछा तो भाजपा नेता प्रदीप सैनी ने बताया कि बीते 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास तेजी से हुआ है। अगर गुरुग्राम की बात करें तो यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार सभी को लेकर काम किया है। सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने इस क्षेत्र के विकास के लिए एम्स, स्कूल, नेशनल हाईवे को दूसरे राज्यों से जुड़ा है। हमारी लोकसभा पूरे हरियाणा में बेहतर लोकसभा बनकर सामने आई है।
विज्ञापन


ऋषि पाल धनकड़ ने कहा कि यहां ये झूठ बोल रहे हैं। यहां गड्ढे तक नहीं भरवाए। हॉस्पिटल पर एक मोड़ नहीं। इनकी सोच विकास की नहीं है। भाजपा झूठ बोलती है। सड़कों की हालत खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या झूठ बोलने की भाजपा में ट्रेनिंग दी जाती है। एक सरकार बस अड्डा नहीं है। कूड़ा ग्राम है ये गुरुग्राम। बरसात में पानी भर जाता है। इन्होंने स्कूल बंद कराए हैं। हमारी खिलाड़ी बेटियां सड़कों पर बैठी रहीं। ये बता दें कि इन्हें कितना फंड मिला और कितना इन्होंने खर्च किया।

वहीं आम आदमी पार्टी से डॉक्टर सारिका वर्मा ने बताया कि 20 साल से सांसद हैं इंद्रजीत। राजा साहब है। उन्होंने कोई काम नहीं किया। गुरुगाम की जनता को समझना होगा। यहां कचरा, मेट्रो, सड़क, अस्पतालों की मरम्मत, मेडिकल कॉलेज नहीं है। यहां तो समस्याएं बहुत हैं। 


दिल्ली से सटा गुरुग्राम हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में राजबब्बर चुनावी मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी ने गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया और इंडियन नेशनल लोकदल ने हाजी सोहराब खान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed