फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of Demanding a Bribe for a Flour Mill Connection

Gurugram News: आटा चक्की कनेक्शन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

Fri, 29 May 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Demanding a Bribe for a Flour Mill Connection
-पीड़ित ने बिजली मंत्री और प्रबंध निदेशक को लिखित शिकायत भेज की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन देने के बदले तीन लाख रिश्वत की मांग की गई। पीड़ित शिकायतकर्ता ने मामले में बिजली मंत्री,दक्षिण हरियाणा विभाग के प्रबंध निदेशक, साथ ही निगम के मुख्य कार्यकारी अभियंता और गुरुग्राम के अधीक्षण अभियंता को लिखित शिकायतें भेजी हैं।

पीड़ित शिकायतकर्ता अशोक कुमार शर्मा निवासी भिवाड़ी ने बताया कि वह गांव खोरी कलां में एक दुकान में स्थित आटा चक्की के लिए तीन-फेज बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ बिजली निगम कार्यालय तावड़ू पहुंचे थे। कार्यालय के हेल्प डेस्क पर कनेक्शन के बारे में पूछताछ करने पर, उन्हें राहुल सीसी और करतार नामक कर्मचारियों के पास भेजा गया। उन कर्मचारियों ने उपभोक्ता से कनेक्शन आवेदन दस्तावेजों के साथ परिवार पहचान पत्र जमा करने को कहा, तो उपभोक्ता ने कहा कि वह राजस्थान का निवासी हैं और इसलिए उनके पास परिवार पहचान पत्र नहीं है। तो क्या उन्हें कनेक्शन नहीं मिल पाएगा। इसके जवाब में राहुल ने उनसे कहा कि कनेक्शन मिल जाएगा लेकिन इसके लिए उन्हें तीन लाख रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

यह सुनकर कनेक्शन आवेदनकर्ता निराश होकर कार्यालय से चले गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दो दिन बाद राहुल और करतार को फोन करने के बाद वह दोबारा कार्यालय परिसर में गए जहां उन दोनों कर्मचारियों ने उनसे कार्यालय के गेट के पास स्थित एक चाय की दुकान पर मुलाकात की। जब उन्होंने उन कर्मचारियों से राशि में कुछ रियायत या कमी करने की गुहार लगाई तो उन्होंने जवाब दिया कि ऐसे मामलों में उन्हें भी एसडीओ व कार्यकारी अभियंता को फीस देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बुधवार को ऊर्जा मंत्री के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें भ्रष्टाचार में लिप्त और विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले इन अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर बिजली निगम के एसडीओ ब्रह्म प्रकाश का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी तक कोई भी आटा चक्की के कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं आया है। अभी तक शिकायतकर्ता भी सामने नहीं आया है,ये सिर्फ निगम को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed