Gurugram News: ससुरालियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
तावडू क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ एसपी नूंह को शिकायत दी है। शिकायत में दिव्या ने अपने पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दिव्या ने बताया कि उसकी शादी 2021 में तावडू के वार्ड नंबर 13 निवासी पुनीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति पुनीत, ससुर मुकेश ,रोशनलाल, देवर देवेंद्र, सास आशा, ननद मुन्नी, कंचन और राहुल उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। दिव्या ने आरोप लगाया कि 6 जुलाई 2023 को जब उसने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई उसके बाद परिवार वालों ने उसे बदनाम करने की कोशिश की और शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि पिछले डेढ़ साल के वह अपने मायके हथीन में अपने तीन साल के बच्चे के साथ रह रही है अब वह मानसिक रूप से परेशान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.