{"_id":"6611b1c26473d6050c045629","slug":"allegation-of-ignoring-rules-while-constructing-a-six-storey-building-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28625-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छह मंजिला भवन बनाने में नियमों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छह मंजिला भवन बनाने में नियमों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि इससे आसपास के लोगों को परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-15 के पार्ट-2 में 893 नंबर प्लॉट पर छह मंजिला भवन बनाने से आसपास के मकान मालिकों को परेशानी हो रही है। इस बारे में स्थानीय नागरिकों ने डीटीपी और सीएम विंडो पर भी कई शिकायतें की हैं। उनका कहना है कि ओसी लेने के बाद भवन में बदलाव कर नियमों की अनदेखी की गई है।
स्थानीय निवासी पंजाब एंड हरियाणा बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जोगिंद्र कुमार माहेश्वरी ने बताया कि 893 नंबर प्लॉट पर बने मकान को नियमों को ताक पर रखकर बनवाया गया है। उनका कहना है कि इस बारे में वह कई जगहों पर शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दो दिन पहले एचएसवीपी के अधिकारियों से मिले थे और अपनी बात रखी थी। उनका कहना है कि बेसमेंट भी गलत तरीके से बनाया गया है। इसके लिए दोनों ओर तय जगह नहीं छोड़ी गई है। वहीं, सेक्टर में बने भवन का व्यावसायिक इस्तेमाल करने की तैयारी है। इसके लिए दिन भर काम चल रहा है और मशीनों से लोगों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि प्लॉट धारक ने ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) लेने के बाद मकान में बदलाव किया है। ऐसे में विभाग को इसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि सेक्टर में इस प्रकार भवन में नियमों की अनदेखी से लोगों में नाराजगी है। पूर्व प्रधान ने कहा कि इससे आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
-- -
वर्जन-
टीम ने मौका मुआयना किया है और मकान मालिक ने ओसी के नियमों का उल्लंघन किया है। ऐसे में मकान की ओसी रद्द करने के लिए जल्द नोटिस जारी किया जाएगा। -विकास ढांडा, संपदा अधिकारी एचएसवीपी