{"_id":"68bc3685837cec72ca0018e3","slug":"all-districts-of-the-state-are-connected-by-national-highways-rao-narbir-singh-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66613-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सभी जिले राष्ट्रीय राजमार्गों से कनेक्ट : राव नरबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सभी जिले राष्ट्रीय राजमार्गों से कनेक्ट : राव नरबीर सिंह
विज्ञापन
करीब छह हजार किमी लंबी सड़कों का सुंदृढ़ीकरण का काम इसी माह होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान करीब छह हजार किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण का प्रावधान किया गया था। इन सड़कों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसी माह बरसात के थमते ही इन पर कार्य आरंभ हो जाएगा। आज प्रदेश के सभी जिले राष्ट्रीय राजमार्गों से कनेक्ट हैं। यह बात शनिवार को जिला के बहोड़ा कला में अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (एबीटीए) की ओर सेे राष्ट्रीय परिवहन दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष का समय सड़क परिवहन के क्षेत्र का स्वर्ण काल है। इस अवधि में देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऐतिहासिक कार्य हुआ है। ऐसा कार्य स्वतंत्रता प्राप्ति के 60 वर्षों में भी नहीं हुआ। हरियाणा के एक छोर से दूसरे पर जाने की समय अवधि पहले की तुलना में आधी रह गई है।
ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी मांगों का पत्र सौंपा
समारोह में पहुंचने पर अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का फूलमाला और पगड़ी बांध कर स्वागत किया। साथ ही ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी मांगों का पत्र भी सौंपा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने ध्यानपूर्वक एसोसिएशन की मांगों को सुना और आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी मांगों पर जल्द ही कार्य होता नजर आएगा। साथ ही केएमपी पर अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि टोल को लेकर किसी प्रकार की दुविधा न हो। इसके अतिरिक्त बिलासपुर और मानेसर के फ्लाईओवर के कार्य भी जल्द शुरू होंगे और नई कनेक्टिंग सड़कों पर भी काम होगा। इस अवसर पर अजीत यादव, आरके शर्मा, कंवर यादव, सतबीर सिंह, विजेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, वीरेंद्र शर्मा व अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।