Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Aliyar village set for an upgrade; municipal corporation to undertake road repairs

Gurugram News: अलियर गांव की सुधरेगी सूरत, निगम कराएगा सड़कों की मरम्मत

Tue, 17 Nov 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Aliyar village set for an upgrade; municipal corporation to undertake road repairs
अलियर गांव में सड़क निर्माण से पहले डाली  जा रही सीवर लाइन। स्तोत नगर निगम
सड़क के दोनों ओर बनेगा ड्रेनेज सिस्टम, जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन

नंबर गेम - 1.77 करोड़ रुपये खर्च करेगा निगम

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से अलियर गांव के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने वाली हैं। निगम की ओर से गांव में सड़क निर्माण और मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसके तहत गांव की मुख्य सड़कों पर कंक्रीट और इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

नगर निगम की योजना के अनुसार, आकाश अस्पताल से माता चौक तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, गांव की बाकी फिरनी पर टाइलें लगाई जाएंगी। इसके अलावा एचएसआईआईडीसी रोड से अमूल डेयरी तक कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


आकाश अस्पताल से माता चौक तक करीब 1100 मीटर लंबाई में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम भी किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। इससे बारिश के समय सड़क पर पानी जमा होने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से इस पूरे काम पर करीब एक करोड़ 77 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
गांव में लंबे समय से बेहतर सड़कों की जरूरत महसूस की जा रही थी। गांव की मुख्य सड़कों और फिरनी का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। - कंवरपाल चौहान, पार्षद, नगर निगम मानेसर


योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। काम की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। -सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed