फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Alert in Gurugram-Nuh regarding prana pratishtha in Ayodhya police increased surveillance outside temples and

कोई गड़बड़ न हो जाए!: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुग्राम-नूंह में अलर्ट, मंदिर-मस्जिदों के बाहर सख्त निगरानी

Sun, 21 Jan 2024 05:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jan 2024 05:04 PM IST
सार

नूंह के एडिशनल एसपी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों के पास विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी भड़काने वाले संदेश को प्रसारित करने से बचें। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस को देखते हुए ही गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी।

विज्ञापन
Alert in Gurugram-Nuh regarding prana pratishtha in Ayodhya police increased surveillance outside temples and
गुरुग्राम पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस को लेकर हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में पुलिस अलर्ट मोड पर है। खासकर मंदिर और मस्जिदों के बाहर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। अगस्त 2023 में नूंह में हिंसा के बाद गुरुग्राम में जहां कहीं भी उपद्रव हुआ था, उन सभी जगहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं नूंह में इसको देखते हुए पीस कमेटी की बैठक में सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर चल रहे कई तरह के मैसेज और वीडियो को देखते हुए नूंह, तावड़ू और पुन्हाना में मंदिरों और मस्जिदों पर खास नजर रखी जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नूंह पुलिस ने कई स्थानों को संवेदनशील घोषित किया है। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुग्राम और नूंह पुलिस के अलर्ट रहने का सबसे बड़ा कारण नूंह हिंसा है। अगस्त 2023 में बृजमंडल धाम जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह के नल्हड़ महादेव मंदिर के पास हिंसा फैल गई थी। हिंसा की आग सोहना होते हुए गुरुग्राम तक पहुंची। आगे ऐसा कुछ न हो, इसलिए पुलिस से लेकर सीआईडी तक अलर्ट मोड पर है। नूंह के साथ-साथ गुरुग्राम के भी दक्षिण जोन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह के एडिशनल एसपी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों के पास विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी भड़काने वाले संदेश को प्रसारित करने से बचें। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस को देखते हुए ही गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सभी धर्मों के सम्मानजनक लोगों को बुलाया गया। सभी से सौहार्द पूर्वक और भाईचारे के साथ रहने की अपील की गई। गुरुग्राम में भी मंदिरों और मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। वहीं शहर में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

सोहना व पुलिस लाइन में रहेगी पुलिस रिजर्व
डीसीपी दीपक गहलावत ने कहा कि पुलिस की ओर से श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किसी तरह की खलल पैदा नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान किसी तरह का विवाद न हो उसके लिए पुलिस अलग-अनलग प्वाइंट पर तैनात रहेगी। सोहना, सेक्टर 10, सेक्टर 56 व अन्य स्थान जहां पर नूंह हिंसा के दौरान उपद्रव हुआ था। वहां पर पुलिस बल रिजर्व तैनात किया गया है।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
22 जनवरी व गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अगर किसी को अति आवश्यक अवकाश की आवश्यकता होगी तो उसको वरिष्ठ की रिपोर्ट के आधार पर ही छुट्टी दी जाएगी।

22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है। - दीपक गहलावत, डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed