फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Airport-like facilities will be available on train tickets

Gurugram News: रेल स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Fri, 19 Sep 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Airport-like facilities will be available on train tickets
शो रूम, कार्यालय, फूड कोर्ट, गेमिंग जोन और होटल के साथ अन्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने मांगे टेंडर, आरक्षित मूल्य रखा 225 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं सहित विकसित किया जाएगा। यात्री रेल के टिकट पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। स्टेशन पर निजी कंपनियों के कार्यालय, विभिन्न ब्रांड के शोरूम, शॉपिंग कॉम्प्लैक्स, फूड कोर्ट, गेमिंग जोन, किड जोन के साथ ही होटल जैसी अनेकों सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रेलवे स्टेशन पर 19,369 वर्ग मीटर में इन सभी सुविधाओं को विकसित करने की तैयारी है। इस अपग्रेडेशन योजना के तहत करीब 12 लिफ्ट, एस्केलेटर, दो मंजिला फूड कोर्ट, फुट ओवर ब्रिज, मल्टीलेवल पार्किंग, सोलर पैनल आदि लगाए जाएंगे।
अमृत योजना के तहत गुड़गांव रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे विभाग की तरफ से इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत 45 साल के लिए पट्टा दिया जाएगा। इसकी आरक्षित राशि 225 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके लिए ऑनलाइन ई-बोली जमा करने की अंतिम तिथि चार नवंबर है। स्टेशन को आठ मंजिल तक निर्माण किया जा रहा है। इसमें से तीन मंजिल रेलवे विभाग के पास होगी। बाकि मंजिलों पर अलग-अलग प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। विभिन्न कंपनियों के कार्यलय, नामी ब्रांज के शोरूम, होटल, फूड कोर्ट, गेमिंग जोन, किड जोन अलग-अलग मंजिल पर विकसित किए जाएंगे। हर मंजिल पर समर्पित प्रेवश-निकास होगा। इसके साथ ही अलग से पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट बनाया जाएगा। मेट्रो भी दो किलोमीटर की दूरी पर होगी। उम्मीद है कि दो साल के अंदर इसका पूरा निर्माण कार्य हो जाएगा।
विज्ञापन

--------
दो चरणों में होगा स्टेशन का अपग्रेडेशन
स्टेशन अधिक्षक भूर सिंह मीना ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा। पहले चरण में करीब 295 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरे चरण में भी करीब इतनी ही राशि खर्च की जाएगी। अपग्रेडेशन कार्य में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन में दो प्रवेश द्वार होंगे। राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुरुग्राम के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश होगा। ऐसी योजना बनाई जा रही है कि दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जुड़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुविधाओं का शहरवासियों को भी मिलेगा लाभ
गुड़गांव रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन के बाद उपलब्द सेवाओं का लाभ यात्रियों के साथ-साथ आम शहरवासियों को मिलेगा। होटल, शॉपिंग मॉल के साथ ही निजी कंपनियों के कार्यालय खुलने से शहरवासी भी इनका लाभ ले पाएंगे। रेलवे स्टेशन के क्षेत्र में पांच लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। कई हजार यात्री प्रतिदिन यहां से सफर भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed