फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Air India employee duped of Rs 48,000

Gurugram News: एयर इंडिया के कर्मचारी से 48 हजार ठगे

Mon, 18 Aug 2025 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Air India employee duped of Rs 48,000
गुरुग्राम। जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर एयर इंडिया कर्मी से 48,767 रुपये की ठगी की है। पीड़ित से मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा और क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी मांगी थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज की है। महाराष्ट्र के ईस्ट थाने निवासी प्रसाद अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे पिछले 33 वर्ष से एयर इंडिया में काम कर रहे हैं और जून 2024 से गुरुग्राम के सेक्टर-17 में रह रहे हैं। प्रसाद अरविंद ने 26 जुलाई को गूगल पर नए क्रेडिट कार्ड के लिए सर्च किया। इसके बाद उसने एचएसबीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए फेसबुक पर दिए गए लिंक पर क्लिक किया और वहीं पर एक फॉर्म भी भर दिया। इसके बाद प्रसाद अरविंद के मोबाइल नंबर अनजान नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले सत्यापन के लिए वीडियो कॉल पर आने के लिए कहा। इसके बाद व्हॉट्सएप पर वीडियो कॉल आई। इसमें प्रसाद अरविंद से जानकारी लेने के बाद उससे पिछले क्रेडिट कार्ड के बारे मेंं भी पूछा। प्रसाद अरविंद ने सत्यापन प्रक्रिया समझकर अपने क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी बता दी। इसके बाद भी उनके व्हॉटसएप पर कॉल आई, लेकिन उनको रिस्पांस नहीं दिया गया। इस दौरान प्रसाद अरविंद के एचडीएफसी के टाटा न्यो कार्ड से 48,767 रुपये कट गए। जालसाजों ने उसके दूसरे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से भी रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन सिक्योरिटी फीचर्स के चलते ट्रांजेक्शन नहीं हो सकी। क्रेडिट कार्ड से रुपये निकलने के बारे में प्रसाद अरविंद ने पुलिस को शिकायत दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed