फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   AI hub to be set up in Gurugram: Chief Minister

गुरुग्राम में बनेगा एआई हब : मुख्यमंत्री

Wed, 21 Jan 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
AI hub to be set up in Gurugram: Chief Minister
मानेसर में बजट-पूर्व परामर्श बैठक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को मानेसर में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्थापकों एवं उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप हरियाणा की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं। हरियाणा को नवाचार का हब बनाने की दिशा में सरकार की नई पहल की है। इस दौरान सीएम ने कहा कि गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक एआई हब स्थापित किया जाएगा, जहां 50 हजार युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया गया था और बुधवार का बजट-पूर्व परामर्श उसी उत्सव की कड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि स्टार्टअप इंडिया केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह एक रेनबो विजन है, जो अलग-अलग सेक्टर को नई संभावनाओं से जोड़ता है। सीएम ने कहा कि स्टार्टअप एक विचार है, जिसे मूर्त रूप देना होता है। यह एक छोटा बीज है, जिसे सही सहयोग मिलने पर विशाल वृक्ष बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज देश में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन



हरियाणा में अब 9,500 से अधिक स्टार्टअप

मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप संस्थापकों द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस फंडिंग और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर प्राप्त विचारों को नोट किया गया है। उन्होंने कहा आइडिया कितना भी छोटा क्यों न हो, यदि उसमें दम है, तो उसे दुनिया बदलने में समय नहीं लगता। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश में स्टार्टअप्स की संख्या 500 से बढ़कर 2 लाख से अधिक हो गई है। इसमें हरियाणा का योगदान अग्रणी रहा है, विशेषकर गुरुग्राम और मानेसर का। हरियाणा में अब 9,500 से अधिक स्टार्टअप हैं। राज्य इस मामले में देश में सातवें स्थान पर है। हरियाणा से 19 यूनिकॉर्न्स भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



50 हजार युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है। सरकार की ओर से हरियाणा एआई मिशन की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है, जिसके लिए विश्व बैंक से 474 करोड़ रुपये की सहायता का आश्वासन मिला है। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 करोड़ रुपये के शुरुआती कोष से हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड की स्थापना की गई है। साथ ही 2,000 करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स भी बनाया गया है। स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए एचएसआईआईडीसी के माध्यम से प्रति स्टार्टअप 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा मुख्यमंत्री कौशल सम्मान योजना शुरू की गई है। 22 स्टार्टअप को 1.14 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
उद्यमिता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी
आगामी शैक्षणिक सत्र से हर जिले में उद्यमिता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयनित टीमों को अपने आइडिया को बिजनेस मॉडल में बदलने के लिए सरकार द्वारा एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानेसर के औद्योगिक हब होने को देखते हुए एचएसआईआईडीसी के सभी औद्योगिक एस्टेट्स में इन्क्यूबेशन सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए तीन आईएमटी क्षेत्रों में भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। हरियाणा में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप में कम से कम एक महिला डायरेक्टर हैं।

-----------------
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योति आम्गे से की मुलाकात

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में नागपुर की बेटी ज्योति आम्गे से मुलाकात की। ज्योति को विश्व की सबसे छोटी लड़की होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि उन्हें दुनियाभर में खास बनाती है। ज्योति का आत्मविश्वास, हिम्मत और सकारात्मक ऊर्जा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। छोटे कद के बाद भी उन्होंने बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा किया, जो युवाओं और बच्चों के लिए एक उदाहरण है। उनकी सफलता ने साबित किया कि शारीरिक आकार किसी भी व्यक्ति की क्षमता या महत्व को नहीं रोक सकता। ईश्वर से उनकी उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed