फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After two months, the most 75 corona patients came.

2 महीने बाद सर्वाधिक 75 कोरोना मरीज आए

Tue, 09 Mar 2021 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
After two months, the most 75 corona patients came.
गुुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप दिनोंदिन एक बार फिर से बढ़ने लगा है। रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या अब फिर 50 के पार हो रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले में 75 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दो माह बाद मंगलवार को सर्वाधिक संक्रमित सामने आए। इससे पहले 9 जनवरी को 88 लोगों में संक्रमण पाया गया था। चिंता की बात है कि नए मरीजों के मुकाबले आधे से भी कम मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 59449 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता व्यक्त की है। ऐसे में लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन की ढील के चलते बाजारों, पार्कों, सामाजिक संस्थाओं में आयोजित हुए कार्यक्रमों में लोग बिना मास्क ही बेखौफ शामिल हो रहे हैं। बाजारों व सड़कों पर बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 3196 कोरोना जांच की। इसमें 3021 जांच आरटीपीसीआर और 175 जांच रेपिड एंटीजन किट के माध्यम से हुई। हालांकि, अभी 2482 जांचों का परिणाम नहीं आया है। जिले में अब तक 358 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 पार हुए सक्रिय मरीज
जिले में नए मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। अब जिले में 437 सक्रिय मरीज हो गए हैं। इनमें से 399 होम आइसोलेशन में हैं। साथ ही 38 मरीज विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। शनिवार को सबसे अधिक मरीज नगर निगम के क्षेत्र-4 में ही 25 मरीज मिले हैं। वहीं, क्षेत्र एक में 9 मरीज, क्षेत्र दो में 11 मरीज, क्षेत्र तीन में 21 मरीज, पटौदी ब्लॉक में 8 मरीज, सोहना ब्लॉक में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed