फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After fight with wife husband committed suicide by hanging himself from tree

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का हाथ: पत्नी से हुई पति की लड़ाई, बाहर जाकर घरवाले ने पेड़ से लटककर दे दी जान

Wed, 17 Dec 2025 09:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 09:37 PM IST
सार

जांच अधिकारी गिरीराज ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतक कन्हाई बंसल शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन
After fight with wife husband committed suicide by hanging himself from tree
पत्नी और घरवालों से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को वजीरपुर मोड़ के पास सड़क किनारे लगे पेड़ पर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटनास्थल का एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दमोह निवासी कन्हाई बंसल (43) के रूप में हुई है। वह वजीरपुर में परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। कन्हाई बंसल एक फार्महाउस में दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से ज्यादा शराब पीने की वजह से वह अपने परिवार वालों और पत्नी से लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। इसके बाद वह घर से निकल गया था। मंगलवार की दोपहर को कन्हाई बंसल की पत्नी व उसके बड़े बेटे ने उसको बाजार में देखा तो घर चलने के लिए कहा। कन्हाई बंसल ने घर जाने से मना कर दिया। मंगलवार की रात को 11 बजे पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो मृतक की पहचान कन्हाई बंसल के रूप में हुई।

विज्ञापन

जांच अधिकारी गिरीराज ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतक कन्हाई बंसल शराब पीने का आदी था। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed