{"_id":"60ae88ba8ebc3e7c51733718","slug":"after-15-days-the-maximum-8531-people-were-vaccinated-gurgaon-news-noi5839016158","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद सर्वाधिक 8531 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद सर्वाधिक 8531 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। वैक्सीन की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के साथ ही अब फिर से टीकाकरण कराने वालों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इसी क्रम में बुधवार को पखवाड़े भर बाद जिले में सर्वाधिक 8531 लोगों को कोरोना का टीका लगा। उसमें भी 18-44 आयु वर्ग में 4783 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया। इससे पहले 12 मई को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 10,133 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था।
बुधवार को जिले में 18-44 आयु वर्ग में 3525 लोगों को निजी केंद्रों व 1258 को शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया गया। इसी के साथ जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़कर 6 लाख 49 हजार 171 तक पहुंच गई है। 18-44 आयु वर्ग में बुधवार को किसी को भी दूसरी डोज नहीं दी गई।
45 साल से ऊपर के 2840 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें शासकीय केंद्रों पर 1873 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई जबकि 680 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी टीकाकरण केंद्रों पर 257 लोगों को पहली व 30 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। बुधवार को 94 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय केंद्रों पर 63 को पहली व 9 लोगों को दूसरी डोज दी गई। निजी केंद्रों पर 22 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीके की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन
814 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा टीका
बुधवार को इस माह के एक दिन में सर्वाधिक 814 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें 715 को शासकीय केंद्रों पर पहली डोज व 99 को दूसरी डोज दी गई। बुधवार को 7713 लोगों को टीके की पहली व 818 लोगों को कोरोना बचाव टीके की दूसरी डोज दी गई। जिले में बुधवार को शासकीय केंद्रों पर 4697 व निजी टीकाकरण केंद्रों पर 3834 लोगों को टीका लगाया गया।