{"_id":"68e948535cba717b970cdebe","slug":"aftab-held-a-meeting-of-panchayati-raj-officials-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106979-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आफताब ने ली पंचायती राज अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आफताब ने ली पंचायती राज अधिकारियों की बैठक
Fri, 10 Oct 2025 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह के विधायक चौधरी आफताब अहमद ने शुक्रवार को नूंह में पंचायती राज से जुड़े अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की बैठक ली। उनके साथ पंचायत राज के एक्सईएन व अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि सरपंच व अधिकारी विकास कार्यों की सूची बनाएं तथा उनके एस्टीमेट तैयार करें। ताकि सरकार से विकास कार्यों के लिए अनुदान लिया जा सके। आफताब अहमद ने कहा कि पिछले कार्यों को पूरा करें तथा काम में पारदर्शिता बरती जाए। कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार की जाए तथा इसे आनलाइन किया जाए।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि नूंह क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के लिए विधानसभा से लेकर आला अधिकारियों व जिला स्तर के अधिकारियों के समक्ष मांग उठा रहे हैं। आज कार्यों की समीक्षा के लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों संग बैठक हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने विधायक आफताब अहमद को आश्वासन दिया कि कामों में तेजी लाई जाएगी और पारदर्शिता भी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि आमजन को दिक्कत नहीं पेश आए। बैठक में सरपंचों ने भी अपनी समस्याएं व सुझाव रखे।