फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Aftab Ahmed went to the field to ensure drainage

Gurugram News: जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए फील्ड में उतरे आफताब अहमद

Sat, 11 Oct 2025 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 11 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Aftab Ahmed went to the field to ensure drainage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। शनिवार को नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बैंसी गांव में पहुंचकर अत्यधिक वर्षा से हुए नुकसान का आकलन किया और सुडाका, आंधाकी, भड़ंगाका, गोलपुरी, अलदोका, छछेडा, कुर्थला, बाजड़का, टाई, मछरौली, किरा, कैराका, नौशेरा में सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विधायक आफताब अहमद ने बताया कि खेतों में अभी काफी जगह पानी भरा होने के कारण गेहूं और सरसों की फसल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि अत्यधिक पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि किसान अपनी फसल बुआई कर सकें।
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि सरकार विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा दे और जो मुआवजा लंबित पड़ा है उसे बांटा जाए ताकि किसान को राहत मिल सके। बीजेपी सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं दिखती, खेत में अत्यधिक बारिश के कारण और मंडी में सरकार की अनदेखी के कारण किसान की फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि सरकार को प्रति एकड़ 50 से 60 हजार रुपये मुआवजा देना चाहिए। जिससे किसान के नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने कहा कि कई साल से किसान जल निकासी न होने की वजह से नुकसान उठा रहे हैं। जलभराव की समस्या को विधानसभा सत्र में उठाया गया है, आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाया गया है। किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी पूरी तरह खड़ी है और हमारी कोशिश है कि गेहूं और सरसों की फसल प्रभावित न हो। इसीलिए हम लगातार जल निकासी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed