फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Advocates opened front against district judges

जिला जजों के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा

Sun, 07 Mar 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Advocates opened front against district judges
गुरुग्राम। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जिला जज और फैमिली कोर्ट पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। सोमवार सुबह 11 बजे बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है। जिसमें आंदोलन के बारे में रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन का आरोप है कि जिला सत्र न्यायाधीश एमएम धोंचक ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक के दौरान वकीलों के गलत व्यवहार किया था, जबकि फैमिली कोर्ट की प्रधान न्यायाधीश वानी गोपाल केस की सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता करती हैं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिंह धाबा और अन्य अधिवक्ताओं की शिकायत के अनुसार 3 मार्च को संयुक्त रूप से बार एसोसिएशन के बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला जज एमएम धोंचक को भी बुलाया गया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता डीके भल्ला के साथ बदसलूकी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि दोनों जजों की शिकायत सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट मेें की गई है। अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वह कोर्ट में हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed