फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Adulterated cheese makes children sick, Food Safety Department raids

Gurugram News: मिलावटी पनीर से बच्चे बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा

Sat, 20 Sep 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Adulterated cheese makes children sick, Food Safety Department raids
टीम को मिले समय सीमा समाप्त खजूर, लिए नमूने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को पनीर की दुकान पर छापा मारा। सेक्टर-23 निवासी जितेंद्र कुमार ने स्थानीय जय शंकर पनीर भंडार से पनीर खरीदा था। पनीर खाने के बाद उनके बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार कराना पड़ा। इस मामले में जितेंद्र कुमार ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा ने टीम के साथ निरीक्षण कर दुकान पर छापा मारा।

निरीक्षण के दौरान दुकान में भारी गंदगी और अस्वच्छ माहौल मिला, यहां बड़ी संख्या में कॉकरोच मिले। साथ ही दुकान मालिक विजय शर्मा और अजय शर्मा पर वैध एफएसएसएआई लाइसेंस भी नहीं मिला। टीम को दुकान से समय सीमा समाप्त अरेबियन खजूर और अन्य खाद्य सामग्री मिली।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान खोया, देसी घी, पनीर और अरबियन खजूर के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि जांच रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन मिला तो दुकान मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर दुकान बंद करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। यह घटना एक बार फिर खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------
शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। दुकान से खोया, देसी घी, पनीर और अरबियन खजूर के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन मिलता है तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रमेश चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed