फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Adolescents will start getting vaccinated from today, will start at 87 centers

आज से किशोरों में होगी टीकाकरण की शुरुआत, 87 केंद्रों पर लगेगा टीका

Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Adolescents will start getting vaccinated from today, will start at 87 centers
गुरुग्राम। आज से किशोरों में कोरोनारोधी टीकाकरण की शुरुआत होगी, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 87 केंद्र निर्धारित किए हैं। इसमें 38 शासकीय केंद्र, 39 स्कूल व 10 निजी अस्पताल शामिल हैं। शनिवार तक स्वास्थ्य विभाग की 77 केंद्रों पर ही टीकाकरण की योजना थी लेकिन रविवार को 10 निजी अस्पतालों को भी टीकाकरण केंद्र बना दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की सूची के मुताबिक प्रत्येक केंद्र पर टीके के 100-100 स्लॉट आरक्षित हैं।
विज्ञापन

इसमें से शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर 50 फीसदी टीकाकरण ऑनलाइन पंजीकरण व 50 फीसदी टीके वॉक-इन के तहत लगाए जाएंगे। वहीं, निजी व शासकीय स्कूलों में सभी पात्र किशोरों को वॉक-इन पंजीकरण के तहत टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा 18 साल से ज्यादा आयु वालों के लिए पहले की तरह सामान्य टीकाकरण की प्रक्रिया चलती रहेगी। इसके लिए 46 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह के मुताबिक किशोरों में टीकाकरण के लिए आधार कार्ड के जरिए पंजीकरण किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर के जरिए अधिकतम 4 लोग टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

-------
इन शासकीय केंद्रों पर लगेगा टीका
सोमवार को एसडीएच हेलीमंडी, सुल्तानपुर ट्रेंनिंग सेंटर, एसडीएच सोहना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौमा, मंडपुरा, सूरत नगर, दौलताबाद, ओम नगर, कासन, घाटा व वजीराबाद, पीएचसी गढ़ी, राजीव नगर, नाहरपुर रूपा, गुड़गांव गांव, मुल्लाहेड़ा, बादशाहपुर, राजेंद्रा पार्क, सीएचसी फर्रूखनगर, पीएचसी भांगरोला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलपुर, पीएचसी भोड़ा कलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर, तिगरा, मानेसर, नाथूपुर, पटेल नगर, पीएचसी पलड़ा, घगोला, बसई एनक्लेव व चंद्रलोक, नागरिक अस्पताल पटौदी, पीएचसी भोंडसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखराली, लक्ष्मण विहार, फिरोज गांधी कॉलोनी व खांडसा, पॉलिक्लीनिक सेक्टर 31 में 15-18 साल के किशोरों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन 39 स्कूलों को बनाया गया टीकाकरण केंद्र
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलताबाद, कासन, सी ब्लॉक पालम विहार, नाथूपुर, बसई एनक्लेव, अभयपुर, बहोड़ाकला, सिकंदरपुर, फर्रूखनगर, घाटा, सोहना, भोंडसी, मोहम्मदपुर, सरहौल, वजीराबाद, डूंडाहेड़ा व बादशाहपुर, हेमेंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल व राव लाल सिंह स्कूल गुढ़ाना, डीएवी स्कूल खांडसा रोड, शांतिनिकेतन स्कूल टेकचंद नगर, संस्कृति स्कूल, डीएवी सेक्टर 49, गवर्नमेंट गर्ल स्कूल जैकबपुरा, बाल भारती पब्लिक स्कूल आईएमटी मानेसर, गवर्नमेंट गर्ल स्कूल हेलीमंडी, अजंता स्कूल ताजनगर, सीडी इंटरनेशनल स्कूल फाजिलपुर, लायन पब्लिक स्कूल, राजीव गांधी हाई स्कूल राजेंद्र पार्क, चित्रगुप्त स्कूल टीकली, पाथ फाइंडर स्कूल पटौदी, डीएवी स्कूल सेक्टर 14, सीसीए स्कूल सेक्टर 4, द्रोणा स्कूल रवि नगर, आकाश पब्लिक स्कूल गुड़गांव गांव, लिटिल ब्लॉसम स्कूल हंस एन्क्लेव गली नंबर 7, न्यू शिशु कल्याण पब्लिक स्कूल चंदू, ऋषि पब्लिक स्कूल सेक्टर 31 समेत अन्य स्कूलों में टीके लगेंगे।

-------
इन निजी अस्पतालों में लगेगा टीका
जिले के पार्क अस्पताल, आईक्यू सेक्टर-46, मेदांता मेडिसिटी, आईक्यू शीतला, आईक्यू सेक्टर-27, क्लाउडनाइन अस्पताल सेक्टर-14, क्लाउडनाइन अस्पताल सेक्टर-47, फोर्टिस अस्पताल, सीके बिरला अस्पताल, कृष्णा मेडी-हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed