{"_id":"6a1d90668bb28ba81d0de415","slug":"admissions-in-iti-will-start-from-today-preparations-intensified-gurgaon-news-c-26-1-fbd1021-71379-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई में आज से शुरू होंगे दाखिले, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई में आज से शुरू होंगे दाखिले, तैयारियां तेज
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में अधिक सीटें भरने का अनुमान
नौ संस्थानों की 2,180 सीटों पर दाखिले होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के इच्छुक युवाओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से सत्र 2026-2027 और 2026-2028 के लिए दाखिला प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होने जा रही है। इसको लेकर छात्रों के अलावा संस्थान के शिक्षक भी उत्साहित हैं।
इस बार दाखिले के पहले ही हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है। साथ ही शिक्षकों ने गांव-गांव जाकर युवाओं और उनके माता-पिता को इसके बारे में जागरूक किया है। इससे विभाग को दाखिले में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और विशेषकर बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए शिक्षक गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। फरीदाबाद जिले के कुल नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 2,180 सीटों पर दाखिले होंगे। एनआईटी-5 स्थित आईटीआई के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में जल्दी और अधिक सीटें भरने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से आवेदन पोर्टल खुलने के बाद भी जागरूकता कार्यक्रम अभियान जारी रहेंगे।