फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Admission race for 4767 seats in four government ITIs

Gurugram News: चार राजकीय आईटीआई में 4767 सीटों पर दाखिले की दाैड़

Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Admission race for 4767 seats in four government ITIs
विज्ञापन


सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 5116 आवेदन प्राप्त
इलेक्ट्रॉनिक और कोपा ट्रेड बन रहे विद्यार्थियों की पहली पसंद

एक जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट


स्वरांजलि

गुरुग्राम। जिले के चारों राजकीय आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में दाखिले के लिए दौड़ शुरू हो चुकी है। जिले के सभी आईटीआई में कुल मिलाकर 4767 सीटों पर दाखिले के लिए अब तक 5116 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।


सेक्टर-14 स्थित राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रविंदर ने बताया कि संस्थान में कुल मिलाकर 3700 सीटों पर दाखिले के लिए अब तक 3643 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक, फायर टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन



सोहना स्थित राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सोनिका तक्षक ने बताया कि संस्थान में कुल मिलाकर 480 सीटों पर दाखिले के लिए अब तक 993 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में विद्यार्थियों के सबसे ज्यादा आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर 14 स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जगमंदिर ने बताया कि संस्थान में कुल मिलाकर 228 सीटों पर दाखिले के लिए अब तक 228 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बेसिक कॉस्मेटोलॉजी और कोपा ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं।



मौजाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विजय पाल सैनी ने बताया कि कुल मिलाकर 359 सीटों पर दाखिले के लिए अब तक 252 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।


आईटीआई सीटें आवेदन

गुरुग्राम (लड़का) 3700 3643

गुरुग्राम (लड़की) 228 228
सोहना 480 993
मौजाबाद 359 252
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed