{"_id":"6a01e38f7b788e2a720fa109","slug":"admission-process-begins-at-sohna-nirankari-college-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-87689-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना निरंकारी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना निरंकारी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
कॉलेज क्षेत्र में सभी सुविधाओं के साथ जगा रहा शिक्षा की अलख
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। निरंकारी कॉलेज इलाके के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में जुटा हुआ है। कॉलेज विद्यार्थियों में वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहा है जो वर्तमान में उच्च पदों पर आसीन हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के प्रयास में जुटा है ताकि विद्यार्थियों को आसानी से रोजगार उपलब्ध हो सके।
निरंकारी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर डीपी सिंह बताते हैं कि कॉलेज सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है। इसमें अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया 9 मई से शुरू हो चुकी है। प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज में कैंटीन, वाहन, खेल मैदान की भी सुविधा है।
नूंह मार्ग पर अरावली पहाड़ी की तलहटी में करीब 14 एकड़ भूभाग में स्थापित निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल कॉलेज शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में लगा है। करीब 50 वर्ष पूर्व 1974-75 में स्थापित निरंकारी कॉलेज शिक्षा, सांस्कृतिक, खेलकूद आदि गतिविधियों में इलाके में ही नहीं अपितु समूचे जिले में प्रथम स्थान पर गिना जाता है। कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी कॉलेज व इलाके का नाम रोशन किया है।