फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administrative Secretary visits Jatauli Mandi, reviews the arrangements for pearl millet (bajra) procurement.

Gurugram News: जटौली मंडी पहुंचीं प्रशासकीय सचिव, बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा

Thu, 15 Oct 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Administrative Secretary visits Jatauli Mandi, reviews the arrangements for pearl millet (bajra) procurement.
गुरुग्राम जिला की प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़ ने जटौली अनाज मंडी का दौरा किया। वि
फोटो -
विज्ञापन

- 11,649 किसानों से अब तक 28,394 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद
- हेल्प डेस्क, गेट पास और बायोमीट्रिक सत्यापन की जांच की, किसानों से लिया फीडबैक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अब तक 11,649 किसानों से 28,394.15 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। गुरुवार को प्रशासकीय सचिव एवं आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त आशिमा बराड़ ने जटौली अनाज मंडी पहुंचकर खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क, गेट पास और बायोमीट्रिक सत्यापन व्यवस्था की जांच की। साथ ही किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया का फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान आशिमा बराड़ ने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। बाजरा उत्पादक किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें उपज का उचित मूल्य मिल सके। जिले में जटौली के अलावा सोहना और फर्रुखनगर में भी बाजरा खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खरीद व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान आशिमा बराड़ ने गुरुग्राम में खरीद प्रक्रिया और किसानों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पटौदी के एसडीएम दिनेश कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल, डीईटीसी एनआर फुले, मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज मोकलवास, डीएफएससी केके गोयल, मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव और तहसीलदार रोहताश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed