फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Adhoc committee will conduct RWA elections in Royal Green Society

एडहॉक कमेटी कराएगी रॉयल ग्रीन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए के चुनाव

Sat, 23 Apr 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Adhoc committee will conduct RWA elections in Royal Green Society
गुरुग्राम। सेक्टर 92 स्थित रॉयल ग्रीन सोसाइटी में अब वहां के रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी (आरडब्ल्यूए) के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। जिला रजिस्ट्रार चिटफंड सोसाइटी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं कि वहां की आम सभा में तैयार की गई एडहॉक कमेटी की देखरेख में चुनाव होंगे। इसके लिए रिटर्निंग अधिकारी की भी नियुक्ति की है।
विज्ञापन

रॉयल ग्रीन सोसाइटी में पिछले चुनाव 2021 में हुए थे। इस चुनाव के माध्यम से चुने गए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। उन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे। कुछ पदाधिकारियों ने आरोप प्रत्यारोप के चलते अपना दायित्व छोड़ दिया। इस स्थिति में सोसाइटी के रखरखाव और सुरक्षा में लगे स्टाफ के लिए वेतन आदि की समस्या हो गई। कई बार हड़ताल हुई और स्टाफ ने काम से हाथ खींच लिए। इससे दैनिक जरूरत की सेवाएं जैसे सफाई, कूड़ा इकट्ठा करना आदि सेवाएं प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इन सभी को ध्यान में रखते हुए गत 17 अप्रैल को सोसाइटी की आम सभा की बैठक हुई। इसमें एक एडहॉक कमेटी तैयार की गई। इसमें बीएसनेगी, मधुसूदन झिंगरन, विनोद मुंशी, नीरज लांबा और विश्वराज चारी के नाम शामिल किए गए। सोसाइटी के चुनाव का मामला जिला रजिस्ट्रार चिटफंड सोसाइटी में भी पहुंचा। अब इसी एडहॉक कमेटी की देखरेख में चुनाव होंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अशोक कुमार मलिक को नियुक्त किया गया है। चुनाव की तारीख अभी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed