{"_id":"69ee09d357c74bcedb0336e6","slug":"additional-classes-to-improve-education-in-government-schools-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-86030-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई सुधारने को अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई सुधारने को अतिरिक्त कक्षाएं
विज्ञापन
- कमजोर छात्रों की पहचान कर अधिकारी करेंगे सीधा आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने ठोस पहल शुरू की है। क्लासरूम रेडिनेस प्रोग्राम के तहत कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। विभाग अब केवल नामांकन बढ़ाने के बजाय छात्रों की वास्तविक सीखने की क्षमता पर ध्यान दे रहा है। पहली बार अधिकारियों को सीधे स्कूलों में जाकर पढ़ाई की स्थिति का आकलन करने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता की जिम्मेदारी प्रशासनिक स्तर पर भी तय होगी। इस प्रक्रिया में यह पता लगाया जाएगा कि किन विषयों और कक्षाओं में छात्र ज्यादा पिछड़ रहे हैं। उसी आधार पर एक्स्ट्रा क्लास आयोजित की जाएंगी। इस पहल से छात्रों की बुनियाद मजबूत होने और उनका आत्मविश्वास बढ़ने की उम्मीद है।