फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Adding AI features to the Diksha app will provide smart facilities to students.

Gurugram News: दीक्षा ऐप में एआई फीचर जोड़ने से छात्रों को मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं

Sun, 17 May 2026 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Adding AI features to the Diksha app will provide smart facilities to students.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। डिजिटल शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए दीक्षा ऐप को एआई से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। जिसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को आधुनिक, आसान और व्यक्तिगत शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। एआई से जुड़ने के बाद विद्यार्थियों को उनकी जरूरत और सीखने की क्षमता के अनुसार अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी। एआई आधारित फीचर्स के जरिए छात्र अपने सवालों का जवाब तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इससे छात्रों को पढ़ाई में बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और उनकी सीखने की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और इंटरैक्टिव बनेगी।

शिक्षकों को भी मिलेगा फायदा

दीक्षा ऐप में एआई फीचर आने से शिक्षकों को भी सहायता मिलेगी। इस तकनीक के जरिए शिक्षक छात्रों की पढ़ाई और प्रदर्शन पर नजर रख सकेंगे। जिससे यह समझने में मदद मिलेगी कि किस छात्र को विशेष विषय में अधिक सहायता की जरूरत है। साथ ही शिक्षकों को पाठ योजना तैयार करने और डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन
एससीईआरटी द्वारा वर्ष 2025-26 में करीब दो हजार शिक्षकों को ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया गया, जबकि तीन हजार शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर तैयार किया जा चुका है। प्रशिक्षित शिक्षक नई तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर डिजिटल शिक्षा प्रदान कर सकेंगे। -मनोज कौशिक, ईटी विंग इंचार्ज एससीईआरटी गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed