{"_id":"6a562f25025324ac70003cc3","slug":"action-regarding-religious-sites-and-school-buildings-constructed-on-forest-land-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94458-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों और स्कूल भवन पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों और स्कूल भवन पर कार्रवाई
विज्ञापन
वन विभाग ने जमीन अपने अधीन ली, कार्रवाई से पहले भेजे दिए थे नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना क्षेत्र की संरक्षित वन (आरएफ) भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्च की चहारदीवारी, एक स्कूल भवन और मस्जिद से जुड़े अवैध निर्माण को हटा दिया। कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि का कब्जा वन विभाग ने अपने अधिकार में ले लिया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच में पाया गया कि ये सभी निर्माण संरक्षित वन भूमि पर बिना अनुमति किए गए थे। विभाग की ओर से कार्रवाई से पहले संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने और स्वेच्छा से निर्माण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद विभाग ने मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में अभियान चलाकर अवैध निर्माण हटा दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में पहले नियमानुसार नोटिस जारी किए जाते हैं और जवाब देने का अवसर दिया जाता है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं होने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
-- -
वन विभाग ने संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चर्च की चहारदीवारी, स्कूल भवन और मस्जिद से जुड़े अवैध निर्माण हटा दिए। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।-- सुरेंद्र डांगी, डीएफओ, गुरुग्राम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना क्षेत्र की संरक्षित वन (आरएफ) भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्च की चहारदीवारी, एक स्कूल भवन और मस्जिद से जुड़े अवैध निर्माण को हटा दिया। कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि का कब्जा वन विभाग ने अपने अधिकार में ले लिया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच में पाया गया कि ये सभी निर्माण संरक्षित वन भूमि पर बिना अनुमति किए गए थे। विभाग की ओर से कार्रवाई से पहले संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने और स्वेच्छा से निर्माण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद विभाग ने मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में अभियान चलाकर अवैध निर्माण हटा दिए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में पहले नियमानुसार नोटिस जारी किए जाते हैं और जवाब देने का अवसर दिया जाता है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं होने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
वन विभाग ने संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चर्च की चहारदीवारी, स्कूल भवन और मस्जिद से जुड़े अवैध निर्माण हटा दिए। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।