फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Action is being taken against those traveling without tickets in city buses

Gurugram News: सिटी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर की जा रही कार्रवाई

Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Action is being taken against those traveling without tickets in city buses
बसों में जांच करने वाली 30 टीमें कार्रवाई में जुटीं, बिना टिकट यात्रियों से वसूला जा रहा 500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की गुरुगमन सिटी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर 30 टिकट चेकिंग टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिटी बसों में बिना टिकट मिलने वाले यात्रियों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, सिटी बसों में परिचालक यात्रियों की टिकट बनाने में लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ भी जीएमसीबीएल प्रबंधन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम में 25 रूटों पर 150 गुरुग्रमन सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, फरीदाबाद में भी लगभग 10 रूटों पर भी 50 सिटी बस सेवा संचालित है। जीएमसीबीएल ने बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए 30 चेकिंग टीमों को रूटों पर लगाया गया है। चेकिंग टीम किसी भी स्टॉपेज से सिटी बसों में चढ़कर यात्रियों की टिकटों की जांच करेंगी। इनमें मैन्युअली टिकट के साथ ही स्मार्ट कार्ड व गुरुगमन एप के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करके ली गई टिकट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गुरुगमन सिटी बसों में बीते जनवरी माह में 330 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया था। वहीं, वर्ष 2024 में 2759 लोगाें को सिटी बसों में बिना टिकट पकड़कर जुर्माना लगाया गया था। गुरुगमन सिटी बसों में रूटों पर न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 35 रुपये तय किया गया है। वहीं, गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने वाली सिटी बसों में टोल सहित किराया 40 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सेक्टर-10 स्थित जीएमसीबीएल डिपो के मैनेजर राजीव नागपाल ने बताया कि गुरगमन सिटी बसों में चेकिंग टीमों द्वारा बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। शहर के सभी रूटों पर सिटी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 500 रुपये जुर्माना लिया जा रहा है।

23जेएनडी19: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए टीम। संवाद

23जेएनडी19: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed