फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of cheating Rs 19 lakh in the name of selling JCB machine

Gurugram News: जेसीबी मशीन बेचने के नाम पर 19 लाख ठगने का आरोप

Thu, 02 Jan 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 19 lakh in the name of selling JCB machine
तावडू। उपमंडल के गांव सहसोला पट्टी पाटुका के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ दो लोगों द्वारा जेसीबी मशीन बेचने के नाम पर करीब 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सहसोला पट्टी पाटूका के रहने वाले फकरुद्दीन ने वर्ष 2023 में गांव पल्ला नूंह के रहने वाले बिजनेस पार्टनर सहाबुद्दीन और वसीम से 19.50 लाख रुपये में जेसीबी मशीन खरीदी थी। इसमें से 15.80 लाख रुपये नकद और शेष राशि खाते में डलवाकर भुगतान किया था। सौदे के मुताबिक विक्रेताओं ने बिक्रीनामा और पावर ऑफ अटॉर्नी फकरुद्दीन के नाम पर पंजीकृत की थी, लेकिन अक्टूबर 2023 में दस्तावेजों की कमी के कारण जेसीबी मशीन को चोपनाकी पुलिस ने जब्त कर दिया। मशीन को छुड़ाने के लिए कोर्ट पहुंचे तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। विक्रेता पंजीकृत मालिक होने के कारण अदालत से मशीन को छुड़ाकर ले गए है। धोखाधड़ी होने के बाद उन्होंने दी गई रकम लौटाने का आग्रह किया तो उन्हें झूठा आश्वसन देते रहे। पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed