{"_id":"6af30482c31750587c0baf83","slug":"accused-in-multi-crore-scam-at-gjg-solutions-denied-bail-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106891-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीजीजे सॉल्यूशंस में करोड़ों के घोटाले के आरोपी को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीजीजे सॉल्यूशंस में करोड़ों के घोटाले के आरोपी को नहीं मिली जमानत
विज्ञापन
- कैंसर के उपचार के लिए 40 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी, अदालत ने जेल में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जीजीजे सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में 3.68 करोड़ रुपये के गबन के मामले में आरोपी विजय कुमार शर्मा को जिला अदालत से राहत नहीं मिली है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास विशाल की अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी ने कैंसर के उपचार के लिए 40 दिन की जमानत मांगी थी। अदालत ने भोंडसी जिला जेल के अधीक्षक को तत्काल उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उद्योग विहार थाना पुलिस ने 2023 में मामला दर्ज किया था। जीजीजे सॉल्यूशंस कंपनी पर शिकायतकर्ता समेत 57 अन्य विक्रेताओं से नौ करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। शिकायतकर्ता के मामले में कंपनी पर 3.68 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है।
विजय शर्मा घोटाले के मुख्य सूत्रधार थे-
बचाव पक्ष ने दलील दी कि 64 वर्षीय विजय शर्मा कंपनी में केवल एक प्रतिशत शेयरधारक और निवेशक थे। उनका रोजमर्रा के कामकाज से कोई संबंध नहीं था और मुख्य आरोपी संजय सिन्हा था। बताया गया कि विजय शर्मा प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं और निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी प्रस्तावित है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि विजय शर्मा घोटाले के मुख्य सूत्रधार थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कई महीनों तक फरार रहे। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट, लुक आउट सर्कुलर और पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोप है कि उन्होंने मोबाइल, सिम, लैपटॉप और शेयर प्रमाणपत्र जैसे अहम साक्ष्य नष्ट किए। अदालत ने आर्थिक अपराध की गंभीरता और आरोपी के फरार रहने के इतिहास को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि आवश्यक उपचार हिरासत में रहते हुए सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कराया जा सकता है।