फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   OC-13 software is being updated in the tablet

Gurugram News: टैबलेट में ओसी-13 सॉफ्टवेयर का किया जा रहा अपडेट

Sun, 06 Aug 2023 06:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 06 Aug 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
OC-13 software is being updated in the tablet
सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद विद्यार्थी नहीं चला पाएंगे अन्य एप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में ई-अधिगम योजना के तहत 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। जिसके बाद विद्यार्थी शैक्षिक कार्यों के अलावा अन्य कोई एप नहीं चला पाएंगे, हालांकि ओसी-13 अपडेट करने से कई टैबलेट में तकनीकी समस्या आ गई है। ऐसे में कंपनी को इस तकनीकी समस्या के बारे में अवगत कराया गया है। कंपनी की ओर से इन टैबलेट की जांच करके तकनीकी समस्या को दूर किया जाएगा। जिले के स्कूलों से तकनीकी समस्या वाले टैबलेट की जानकारी मांगी जा रही है।

जिला गणित विशेषज्ञ (डीएमएस) बलवान सिंह ने बताया कि सैमसंग कंपनी की ओर से टैबलेट में ऑपरेटिंग सिस्टम- 13 (ओसी-13) साॅफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। साॅफ्टवेयर अपडेट होने के बाद कोई भी विद्यार्थी टैबलेट पर शैक्षिक कार्यों के अलावा अन्य कोई सोशल मीडिया साइट या एप नहीं चला पाएंगे। हालांकि सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद कई टैबलेट में तकनीकी समस्या आ रही है। कई टैबलेट की स्क्रीन सफेद या काली हो गई है, तो कई टैबलेट की स्क्रीन सही ढंग से कार्य नहीं कर रही। बलवान सिंह ने बताया कि टैबलेट में आई तकनीकी समस्याओं के बारे में कंपनी को अवगत कराया गया है। जल्द ही कंपनी की ओर से सभी टैबलेट ठीक किए जाएंगे। तकनीकी समस्या को लेकर सभी स्कूलों से टैबलेट की जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed