फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A youth was duped of Rs 4.39 lakh in the name of a part-time job.

Gurugram News: पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर युवक से 4.39 लाख रुपये की ठगी

Wed, 22 Oct 2025 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 4.39 lakh in the name of a part-time job.
जालसाज ने पीड़ित युवक के व्हाट्सएप पर भेजा था मैसेज, फिर टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा, साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर जालसाजों ने एक युवक से 4,39,470 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और टास्क पूरा करने के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की गई है।
फर्रुखनगर के ख्वासपुर गांव निवासी धर्मदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप पर 16 अक्तूबर को पार्ट टाइम नौकरी के संबंध में एक मैसेज मिला। मैसेज में मिले नंबर पर धर्मदेव ने अपनी जानकारी भेज दी। इसके बाद जालसाजों ने धर्मदेव को टेलीग्राम की आईडी भेजकर संपर्क करने के लिए कहा गया। संपर्क करने पर उसे टास्क पूरे करके रुपये कमाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

धर्मदेव ने 16 अक्तूबर व 17 अक्तूबर को 10 बार में कुल 4,39,470 लाख रुपये जालसाजों के बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इस उसने अपने जानकारों से भी रुपये उधार लेकर ट्रांसफर किए। धर्मदेव ने जब अपनी राशि व मुनाफा मांगा तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत दी। धर्मदेव ने पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed