{"_id":"6994c90eb350a2b420025920","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-in-the-hospital-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80025-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी थी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एलन माॅल के पास सरिया से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅला ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर रूप से घायल होने पर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई की शिकायत पर ट्राॅला चालक रोहताश के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पहचान नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-103 स्थित मैगनम स्टील दुकान पर काम करता था। 15 फरवरी की दोपहर को जितेंद्र सिंह व चालक शिव कुमार मैगनम स्टील सेक्टर-103 से ट्रैक्टर में सरिया लेकर दुकान मालिक महेश कुमार की सेक्टर-70 स्थित दूसरी दुकान पर जा रहे थे। द्वारका एक्सप्रेसवे पर एलान माॅल के पास तेज रफ्तार ट्राला ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। जितेंद्र सड़क पर जा गिरा व ट्राॅला की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच अधिकारी एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि ट्राॅला चालक रोहताश को जल्द जांच में शामिल करके मामले में कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।