फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman was duped of Rs 48,000 by claiming her payment was pending.

Gurugram News: पेमेंट पेंडिंग होने की बात कहकर महिला से 48 हजार ठगे

Sun, 01 Mar 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 48,000 by claiming her payment was pending.
गुरुग्राम। जालसाज ने मीशो एप का कर्मचारी बनकर एक महिला से 48,998 रुपये ठग लिए। फर्रुखनगर निवासी दीपिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी को उन्होंने मीशो एप से सामान ऑर्डर किया था, लेकिन दो दिन बाद भी सामान डिलीवर नहीं हुआ। इसके बाद दीपिका को कॉल करने वाले जालसाज ने खुद को मीशो कंपनी से कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपकी पेमेंट पेंडिंग है और सामान के लिए दोबारा पेमेंट करनी पड़ेगी। पहली वाली पेमेंट वापस हो जाएगी। दीपिका ने भेजे हुए बार कोड पर कई बार में 48,998 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। दीपिका ने जब अपने रुपये वापस करने को कहा तो उससे 15,010 रुपये भेजने के लिए कहा गया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने शनिवार को शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed