फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman was digitally arrested and duped of Rs 1 lakh

Gurugram News: महिला को डिजिटल अरेस्ट कर एक लाख ठगे

Wed, 14 Aug 2024 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
A woman was digitally arrested and duped of Rs 1 lakh
गुरुग्राम। मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर साइबर ठगों ने एक महिला से करीब एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने फर्जी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसे वीडियो कॉल पर तीन दिन तक रखा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-46 निवासी परिधि जैन ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई को एक फोन कॉल आया था। आरोपी ने कहा कि मोबाइल नंबर को निलंबित कर दिया जाएगा क्योंकि मुंबई में उनके आधार आईडी के तहत एक नया सिम कार्ड जारी किया गया था। इस नए नंबर का इस्तेमाल कथित तौर पर लोगों को परेशान करने और मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में शामिल होने के लिए किया जा रहा है। इसके बाद उसकी बात किसी अन्य व्यक्ति से ट्राई अधिकारी बताकर कराई गई।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने सहायता के लिए कॉल को साइबर सेल मुंबई में स्थानांतरित कर दिया। आरोपी ने खुद को साइबर अपराध इकाई के इंस्पेक्टर प्रदीप सावंत बताया था। आरोपी ने जांच के नाम पर उसे वीडियो कॉल से जोड़ा। आरोपी ने चेतावनी दी कि अगले 3 दिनों तक उनके साथ वीडियो कॉल पर रहना होगा। इसके अलावा उन्होंने पूछा कि सोना खरीदा है, जिसका सकारात्मक जवाब दिया। फिर उन्होंने दावा किया कि सोने को जब्त नहीं कर सकते और उसकी राशि बैंक खाते में जमा करने का निर्देश दिया। आरोपियों ने कई बार में 1,09,000 रुपये अलग-अलग खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed