Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A water storage facility will be constructed beneath the parking area and football ground at Tau Devi Lal Stadium.

Gurugram News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम की पार्किंग और फुटबॉल ग्राउंड के नीचे बनेगा जल भंडारण

Tue, 17 Nov 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
A water storage facility will be constructed beneath the parking area and football ground at Tau Devi Lal Stadium.
जलभराव से निपटने के लिए बढ़ेगी जलाशयों की क्षमता, नए तालाब भी बनेंगे
विज्ञापन

अगले मानसून से पहले वजीराबाद और घाटा के जलाशयों की होगी खुदाई
नंबर गेम - 28 नए तालाब विकसित करेगा निगम
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानसून में होने वाले जलभराव से निपटने के लिए मौजूदा जलाशयों की क्षमता बढ़ाने के साथ 28 नए तालाब और जल संग्रहण स्थल विकसित किए जाएंगे। एक ओर जहां वजीराबाद और घाटा गांव के जलाशयों की खुदाई कर उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी, वहीं, सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम की पार्किंग और फुटबॉल ग्राउंड के नीचे भी भूमिगत जल भंडारण बनेंगे।
शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बरसाती पानी को जलाशयों और तालाबों में संग्रहित करने पर विशेष जोर दिया। वजीराबाद में करीब आठ एकड़ में बने जलाशय की खुदाई की जाएगी। एंबिएंस मॉल के पास हरियाणा-दिल्ली सीमा पर पर्यटन विभाग की धनचिरी कैंप वाली जमीन पर तालाब विकसित करने पर भी विचार होगा। यह काम जीएमडीए की ओर से किया जाएगा। वहीं, एचएसवीपी सेक्टर-29 स्थित पार्किंग स्थलों के नीचे भी भूमिगत जल भंडारण की संभावनाओं का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन


बैठक में नगर निगम ने बताया कि बीते करीब 10 महीनों में 28 मौजूदा तालाबों को विकसित किया गया है। अगले साल मानसून से पहले 28 नए तालाब विकसित करने की योजना है। ढेसी ने नगर निगम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में 270 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मिली जीत का उल्लेख करते हुए इस जमीन पर भी तालाब या झील विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए। मानेसर नगर निगम गांव कासन और नौरंगपुर में तालाब विकसित कर रहा है। 21 अन्य तालाबों के जीर्णोद्धार का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


247 एकड़ जमीन पर पार्क के साथ बनेगा जलाशय
एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम और मानेसर के बीच करीब 247 एकड़ जमीन है। यहां शहर के स्तर का बड़ा पार्क विकसित करने का प्रस्ताव है। इस पर डीएस ढेसी ने पार्क की योजना में जलाशय को भी शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा जल का संचयन किया जा सके। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीके बेहेरा ने सुझाव दिया कि मौजूदा जलाशयों की मानसून से पहले खुदाई कर उनकी जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जा सकती है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा, मानेसर नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज, अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव, मुख्य नगर योजनाकार संजीव मान सहित दोनों नगर निगमों, एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी तथा नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed