फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A three-storey multi-purpose building will be constructed in Manesar.

Gurugram News: मानेसर में बनेगी तीन मंजिला बहूउद्देशीय इमारत

Thu, 22 Oct 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A three-storey multi-purpose building will be constructed in Manesar.
मेडिटेशन सेंटर, योगशाला और व्यायाम की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से पटौदी रोड स्थित एनबीसीसी सोसाइटी के पास मल्टीपर्पज बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा। तीन मंजिला इस इमारत में लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इसके निर्माण पर निगम की ओर से करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।

इस इमारत के बनने से आसपास की सोसाइटियों और गांवों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। खासकर बामडौली और हयातपुर के लोगों को योग करने, व्यायाम करने और ध्यान लगाने के लिए एक ही जगह पर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से इस मल्टीपर्पज बिल्डिंग का निर्माण करीब 1600 से 1700 गज जमीन पर कराया जाएगा। तीन मंजिला इमारत में मेडिटेशन सेंटर, योगशाला और व्यायाम करने की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इससे लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए बेहतर जगह मिल सकेगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही छत के नीचे अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अभी योग, ध्यान और व्यायाम के लिए लोगों को अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर आसपास के क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। यह इमारत लोगों को स्वस्थ रहने और नियमित रूप से योग व व्यायाम करने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।



एनबीसीसी सोसाइटी के पास मल्टीपर्पज बिल्डिंग बनने से बामडौली, हयातपुर और आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। यहां लोग योग, व्यायाम और मेडिटेशन कर सकेंगे। हमारा प्रयास है कि लोगों को अपने आसपास ही बेहतर सुविधाएं मिलें।
- रुचि कौशिक, पार्षद वार्ड नंबर 3, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed