फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A special corner has been set up in the Civil Hospital to protect against heat stroke in the rising heat.

Gurugram News: बढ़ती गर्मी में लू से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल में विशेष कॉर्नर स्थापित

Tue, 21 Apr 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A special corner has been set up in the Civil Hospital to protect against heat stroke in the rising heat.
- प्रशिक्षित स्टाफ करेगा त्वरित इलाज, डॉक्टरों ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
जिले में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए नागरिक अस्पताल में लू (हीट स्ट्रोक) से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष कॉर्नर (लू कॉर्नर) स्थापित किया गया है। अस्पताल में हीट स्ट्रोक के कारण बीमार और हैजा के 8 से 10 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। अस्पताल की ओर से मरीजों के लिए स्थापित किए गए लू कॉर्नर पर जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से मरीजों का त्वरित और प्रभावी इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में आपात स्थिति से निपटने के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।



अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इन विशेष कॉर्नर में मरीजों की तुरंत जांच, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत भर्ती कर आगे का उपचार भी सुनिश्चित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे गर्मी के दौरान सतर्क रहें और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन

ओआरएस और पानी का करें सेवन : जनरल फिजिशियन डॉ. सुदीप सैनी ने बताया कि लू से बचाव के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना सबसे जरूरी है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अधिक से अधिक पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे। इसके अलावा ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी और छाछ का सेवन भी फायदेमंद है। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और धूप से बचाव के लिए टोपी, छाता और चश्मे का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 3 बजे तक धूप में नहीं निकले : डॉक्टरों ने खास तौर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की अपील की है। इसके साथ ही बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा और खीरा खाने की सलाह भी दी गई है। जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और खुद के साथ अपने परिवार को भी हीट वेव के प्रभाव से सुरक्षित रखें।


गर्मी के मौसम में लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीना और शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है। लोगों को धूप में निकलने से बचना चाहिए और यदि किसी को चक्कर, कमजोरी या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
- डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ, जिला सिविल सर्जन, पलवल





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article