फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A private agency will take charge of the greenery at Leisure Valley Park.

Gurugram News: लेजर वैली पार्क की हरियाली के लिए निजी एजेंसी संभालेगी जिम्मा

Tue, 25 Aug 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A private agency will take charge of the greenery at Leisure Valley Park.
जीएमडीए 3.35 करोड़ रुपये खर्च करेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क की हरियाली और बागवानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 3.35 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए प्राधिकरण एक निजी एजेंसी को पार्क के बागवानी कार्यों का जिम्मा सौंपने जा रहा है। एजेंसी को दो वर्ष तक पार्क की हरियाली समेत अन्य बागवानी कार्यों का रखरखाव करना होगा।
सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली पार्क) शहर के प्रमुख मनोरंजन स्थलों में शामिल है। यहां शाम को लेजर लाइट शो, थ्री-डी वाटर शो समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन कार्यक्रमों को देखने के लिए पार्क पहुंचते हैं। ऐसे में जीएमडीए का उद्देश्य पार्क की हरियाली और सौंदर्य को बेहतर बनाए रखना है। जीएमडीए का कहना है कि योजना के तहत चयनित एजेंसी पार्क में पौधों, घास और हरित क्षेत्रों के रखरखाव के साथ नियमित बागवानी कार्य करेगी। इसके अलावा पार्क की हरियाली को बेहतर स्थिति में रखने के लिए आवश्यक देखभाल भी की जाएगी। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार पार्क में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और यहां होने वाले विभिन्न शो के कारण इसका उपयोग अन्य सामान्य पार्कों की तुलना में अधिक है। ऐसे में नियमित रखरखाव जरूरी है। निजी एजेंसी को दो साल की अवधि के लिए जिम्मेदारी दिए जाने से पार्क की हरियाली और बागवानी व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 29 में करीब 25 एकड़ में लेजर वैली पार्क बनाया है। अब इस पार्क के देखरेख की जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण एमएमडीए के पास है। जीएमडीए ने लेजर लाइट और साउंड सिस्टम के साथ थ्री डी प्राेजेक्शन ऑफ वाटर बेस्ट स्क्रीन तैयार कराई है। यहां पर जल स्क्रीन पर वीर हनुमान समेत अन्य की कहानियां प्रदर्शित की जाती हैं। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता पार्क अशोक कुमार ने बताया कि पार्क की देखरेख का कार्य एक निजी एजेंसी को दिया जाना है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed