फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A new master line will be laid for the Sector-16 boosting station.

Gurugram News: सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन के लिए नई मास्टर लाइन बिछाई जाएगी

Sun, 05 Jul 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
A new master line will be laid for the Sector-16 boosting station.
जीएमडीए ने एनएचएआई से मांगा है अनापत्ति प्रमाणपत्र
विज्ञापन

नंबर गेम -11.5 किमी लंबी नई लाइन पर 52.59 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण बसई जल शोधन संयंत्र से सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन तक 11.5 किलोमीटर लंबी नई मास्टर पाइपलाइन बिछाने जा रहा। इस पर करीब 52.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीएमडीए ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा है।
जीएमडीए शहर की पेयजल आपूर्ति को विभिन्न जोन में विभाजित कर वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर काम कर रहा है। उद्योग विहार, एमजी रोड-डीएलएफ और सुशांत लोक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से नई मास्टर पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं। इसी को देखते हुए सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा बसई संयंत्र से सेक्टर-16 तक जाने वाली मौजूदा 1300 मिमी पाइपलाइन को भी अपग्रेड किया जाएगा। जिससे 311 एमएलडी पानी पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

योजना के अनुसार विभिन्न हिस्सों में 1300 मिमी, 1600 मिमी, 1800 मिमी तथा अतिरिक्त 800 मिमी व्यास की पाइपलाइन बिछाई जानी हैं। कुछ हिस्सों में कार्य के लिए एनएचएआई की मंजूरी आवश्यक है। हाल ही में इस विषय पर जीएमडीए और एनएचएआई अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई है, जिसमें मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इससे शहर में पानी सप्लाई में काफी सुधार आएगा। सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-17 , सेक्टर-18 , सेक्टर-19 , सेक्टर-20 , सेक्टर-24 और 25 ए , सेक्टर-25 ए, सेक्टर-40, साउथ सिटी-I व सेक्टर-43 समेत अन्य एरिया शामिल है। -बीएस जांगड़ा, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed