फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A mute and deaf girl was raped, the truth came out when she was six and a half months pregnantA mute and deaf girl was raped, the truth came out when she was six and a half months pregnant

Gurugram News: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म, साढ़े छह माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Wed, 28 May 2025 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
A mute and deaf girl was raped, the truth came out when she was six and a half months pregnantA mute and deaf girl was raped, the truth came out when she was six and a half months pregnant
- कोर्ट में पेश कर लिया गया युवती का बयान, इशारों में बताई आपबीती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। रोजकामेव थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म किया गया। साढ़े छह माह की गर्भवती होने पर युवती के परिजनों को इसका पता चला। इसके बाद युवती के पिता ने रोजकामेव थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद युवती का अदालत में बयान दर्ज किया गया। थाना पुलिस ने मामले की जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारी की निगरानी में विशेष टीम बनाई गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भिजवाया गया है और गांव में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र लगभग 19 वर्ष है। वह मुक-बधिर है और उसके पिता एक पेशेवर ड्राइवर हैं और अक्सर बाहर रहते हैं। वे घर पर कई महीनों बाद आते हैं। इस बार जब उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो उसका पेट सामान्य से बड़ा नजर आया, जिसके बाद परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती करीब साढ़े छह महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन

परिवार वालों ने जब इशारों में बेटी से जानकारी लेने की कोशिश की तो पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो सका। मगर परिजनों का दावा है कि गांव के ही व्यक्ति ने उसकी इस असमर्थता का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए है, जिससे वह गर्भवती हो गई। परिजनों का कहना है कि आरोपी का रिश्तेदार पुलिस विभाग में ही कार्यरत है। इसलिए उसपर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि जल्द ही दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और बाल कल्याण विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है, जिससे पीड़िता को उचित मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता दिलाई जा सके। अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed